नेशनल
सुब्रह्मण्यम के विवादित बयान पर राज्यसभा में हंगामा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के असम में दिए गए उस बयान को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं है।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि धर्मनिरपेक्षता नहीं रहेगी तो लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, “वे (भाजपा नेता) मस्जिदों को तोड़ने की बात कर रहे हैं।” तिवारी के ऐसा कहने के बाद सदन के अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हालांकि, विपक्षी सदस्यों को यह कहकर शांत कराने की कोशिश की कि वे इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन उनके इस आश्वासन के बाद भी सदस्य शांत नहीं हुए। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। रपटों के अनुसार, सुब्रह्मण्यम स्वामी ने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मस्जिदें धार्मिक स्थल नहीं हैं, बल्कि सिर्फ इमारतें हैं और इन्हं किसी भी वक्त ढहाया जा सकता है। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने सऊदी अरब में सड़कों के निर्माण के लिए मस्जिदों को ढहाने का उदाहरण भी दिया था।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल12 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल17 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद