Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सामूहिक तौर पर माफी मांगें केजरीवालः स्‍वामी

Published

on

भाजपा सांसद महेश गिरी, सुब्रह्मण्यम स्वामी, अरविंद केजरीवाल, वकील एमएम खान की हत्या

Loading

भाजपा सांसद महेश गिरी, सुब्रह्मण्यम स्वामी, अरविंद केजरीवाल, वकील एमएम खान की हत्या

swami mahesh giri

महेश गिरी के समर्थन में पहुंचे स्वामी

नई दिल्ली। भाजपा सांसद महेश गिरी के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्‍यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी आ गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने धरने पर बैठे महेश गिरी से मिलने पहुंचे स्वामी ने मांग की कि केजरीवाल सामूहिक तौर पर माफी मांगें। जवाब में आप प्रवक्ता आशुतोष ने इसे बीजेपी की गुंडागर्दी बताया।

केजरीवाल पर साधा निशाना

गौरतलब है भाजपा सांसद महेश गिरी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके समर्थन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी पहुंचे और केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

केजरीवाल ने गिरी पर एनडीएमसी के वकील एमएम खान की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। इस पर भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन केजरीवाल वहां नहीं पहुंचे।

पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने कहा कि वह तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे जब तक केजरीवाल खुद आकर उनसे बात नहीं करते। गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोपों को साबित करें, या फिर इस्तीफा दें।

उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि मुख्यमंत्री केजरीवाल खुद आकर इस मुद्दे पर बहस करें, लेकिन जब वे नहीं आए तो उन्होंने विरोध का रास्ता अपनाया।

भाजपा सांसद ने कहा कि केजरीवाल के माफी नहीं मांगने तक वह अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा था, ‘सुना है मोदी जी आपसे बहुत खुश हैं। एमएम खान की हत्या में भाजपा सांसद महेश गिरी और पूर्व विधायक कंवर सिंह तंवर का नाम प्रमुखता से आ रहा है, लेकिन आपने दोनों को बचा लिया।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending