Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

गूगल है इस पांच वर्षीय बच्ची का दिमाग, 60 से अधिक देश की राजधानी है कंठस्थ

Published

on

Google is the brain of this five-year-old girl Shreeja Agnihotri

Loading

कटनी (मप्र)। कहते है बच्चे को अधिकतर संस्कार उसकी मां के गर्भ से ही प्राप्त होते हैं और बाकी जैसे मां-बाप के संस्कार होते हैं उसका असर उनके बच्चों पर पड़ता है कुछ ऐसा ही कारनामा मप्र के कटनी नगर में भी हुआ है। पांच वर्ष की आयु में जब बच्चे आसपास की चीजों को समझने का प्रयास करते हैं, और उन्हें विषयों की कोई विशेष समझ नहीं होती, उस उम्र में श्रीजा अग्निहोत्री नाम की बच्ची को देश ही नहीं दुनिया भर की जानकारी है।

उम्र भले ही महज पांच वर्ष हो, लेकिन उनके ज्ञान को देखकर लगता है कि वे किसी जीनियस से कम नहीं हैं। श्रीजा की प्रतिभा देखते नही बनती। इस आयु में उसे 60 से अधिक देशों की राजधानी, इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष,  संस्कृत के श्लोक व मंत्र याद हैं।

श्रीजा अग्निहोत्री यह उस बच्ची का नाम है जिसने नगर में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ने की शुरुआत कर दी  है। बेशक इन्हें देख कर आप बस साधारण बच्ची समझ लेंगे लेकिन इनके कारनामों को लोहा इनके परिजन सहित आसपास के लोगों कें साथ अब कटनी नगर भी मानती है।

धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत Google के जैसा है इस बच्ची श्रीजा का दिमाग, पांच वर्ष की उम्र में 60 से अधिक देश और उनकी राजधानी, भगवान श्री रामचंद्र जी की वंशावली, राम जी की स्तुति,कबीर के दोहे लक्ष्मीबाई के दोहे, इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष श्रीजा को कंठस्थ है।

श्रीजा के बड़े भाई अविनाश दुबे, जो रेलवे विभाग में पदस्थ हैं, ने बताया कि चीजों को जानने के लिए हमेशा जिज्ञासु रहने वाली श्रीजा अपने माता-पिता से हमेशा सवाल पूछती है और वह उसके जवाब देने में जुटे रहते हैं। कई बार उसके सवाल न केवल माता-पिता बल्कि बड़े भाई अविनाश दुबे को भी हैरानी में डाल देते हैं।

भगवान श्री रामचंद्र जी की स्तुति है जुबानी याद

कटनी नगर निवासी श्रीजा वार्डसले हिंदी मीडियम स्कूल में केजी-2 की छात्रा है। उसके पिता उमाकांत अग्निहोत्री होटल संचालक है और माता लकी अग्निहोत्री साधारण गृहणी हैं, घर का पूरा महौल धार्मिक प्रवृत्ति का है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही जिज्ञासु श्रीजा अपने देश के राज्यों के शहरों के नाम फटाफट सुना देती है।

पिता ने बताया कि श्रीजा को श्रीरामचन्द्र स्तुति जुबानी याद है और वह 5 मिनट में इसे सुना देतीं  है। उन्होंने बताया कि साढ़े तीन वर्ष की आयु में वह उसे लेकर मंदिर जाते थे तब वह मंदिर में होने वाले भजनों को याद कर लेती थी जो उसे कंठस्थ है।

छोटी बच्ची को याद हैं कई देशों की राजधानियां

श्रीजा को  विश्व के 60 से अधिक देश के नाम और उनकी राजधानी के नाम कंठस्थ है। उसे अलग- अलग देशों के राष्ट्रपति के नाम भी याद हैं। वह संसार की सबसे छोटी और सबसे छोटी चीज के बारे में बता सकती है। कमाल की बात ये है कि छोटी लड़की सभी राजधानियों का सही नाम बताती है। बच्ची के भाई अविनाश का कहना है कि श्रीजा की याददाश्त शुरू से ही असाधारण रही है।

देश-विदेश के इतिहास और जनरल नॉलेज के बारे में ऐसे बताती है कि बड़े – बड़ों के छक्के छूट जाएं.केजी-2 क्लास में पढ़ने वाली श्रीजा पलक झपकते ही उसका जवाब दे देतीं है। उसकी इस प्रतिभा से परिवार और आस-पास के लोग हैरान है। एक इंसान की शख्सियत तराशने में बहुत से लोगों का हाथ होता है।

जैसे उसके जीन, माता पिता, परिवार के दूसरे लोग, स्कूल, दोस्त उसके आस पास के लोग। इसके अलावा और भी बहुत से कारण होते हैं जो किसी इंसान का किरदार तय करते हैं जिससे आगे चलकर श्रीजा अग्निहोत्री एक खास बच्चे की शख्सियत का हिस्सा बन गई।

five-year-old girl Shreeja Agnihotri, Shreeja Agnihotri, Shreeja Agnihotri Katni, Shreeja Agnihotri Katni MP,

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending