Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL

IPL Auction 2024: नई प्लानिंग के साथ आएगी सभी 10 फ्रेंचाइजी, जानें किसके पर्स में कितना धन?

Published

on

IPL Auction 2024

Loading

नई दिल्ली। IPL Auction 2024 से पहले रविवार को 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी की, जिसमें कई खिलाड़ियों को रिलीज किया गया। KKR और RCB ने 12-12 प्लेयर्स को अपनी टीम से बाहर किया। रिटेंशन के बाद हर फ्रेंचाइजी के पर्स में कम से कम 13 करोड़ रुपये बाकी है। बता दें कि IPL ऑक्शन 2024 का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। इससे पहले किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा बाकी है। ऐसे में आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा है बाकी?

  1. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- 13.15 करोड़ रुपये
  2. राजस्थान रॉयल्स (RR)- 14.5 करोड़ रुपये
  3. मुंबई इंडियंस (MI)- 15.25 करोड़ रुपये
  4. गुजरात टाइटंस (GT)- 13.85 करोड़ रुपये
  5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 28.95 करोड़ रुपये
  6. पंजाब किंग्स (PBKS)- 29.1 करोड़ रुपये
  7. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 31.4 करोड़ रुपये
  8. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 32.7 करोड़ रुपये
  9. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 34 करोड़ रुपये
  10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 40.75 करोड़ रुपये

RCB के पर्स में है सबसे ज्यादा रकम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पर्स में IPL 2024 रिटेंशन के बाद 40.75 करोड़ रुपये हैं, जिसे फ्रेंचाइजी ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों पर लुटाते हुए नजर आएगी। RCB ने रिटेंशन-डे पर जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा समेत कुल 12 प्लेयर्स को रिलीज किया।

RCB के रिटेन प्लेयर्स: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, मनोज भंडागे, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

Continue Reading

IPL

मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Published

on

Mitchell Starc Price in IPL 2024

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।

10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Continue Reading

Trending