Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

छत्तीसगढ़

रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, जादू-टोने का एंगल आया सामने

Published

on

The entire family committed suicide in Raipur

Loading

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। पति, पत्नी और बेटी का शव एक ही पंखे से लटका मिला है। परिवार टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में रहता था।

कमरे से बदबू आने से लगा पता

पुलिस ने बताया कि लखन सेन (48), उसकी पत्नी रानू (42) और बेटी पायल (16) का शव पंखे से लटका मिला। लखन सेन स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार लाश दो से तीन दिन पुरानी है। कमरे से बदबू आने पर लोगों ने जानकारी पुलिस को दी थी।

एक ही पंखे पर लटके मिले तीनों

पुलिस ने बताया कि शव अलग-अलग तीन रस्सियों से एक ही पंखे पर लटके मिले। लोगों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पड़ोसियों के मुताबिक लखन के परिवार का उनसे ज्यादा मेल जोल नहीं था। मृतक की तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की 10 महीने पहले शादी कर दी थी।

जादू टोने का शक

परिचितों के अनुसार लखन की तबीयत खराब रहती थी, उसे स्थानीय डाक्टर ने कहा कि कैंसर है तो उसने मुंबई में जांच कराई पर कुछ नहीं निकला। इसके बाद से वह पड़ोसी पर जादू टोना करने का शक करता था।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, खदान में बस गिरने से 15 की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के खदान में गिर जाने से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई। ये बस केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही थे। मामले में बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से आक्रोशित अन्‍य कर्मचारियों ने कंपनी में काम बंद कर दिया है। हादसे पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के तहत खपरी गांव के पास मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस गिर गई। वहीं बस गिरने की वजह से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई है और कई सारे लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी। उस दौरान बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर मुरम खदान में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में कई कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Continue Reading

Trending