Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संसद के दोनों सदनों में नोटबंदी पर संग्राम, कार्यवाही बाधित

Published

on

Loading

parliament

नई दिल्ली। संसद के शीत सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को भी दोनों सदनों में नोटबंदी का मुद्दा छाया रहा, जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई। विपक्षी दलों ने सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध किया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रियो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में पदक विजेता भारतीय खिलाडिय़ों के बधाई दी।

जैसे ही प्रश्नकाल की प्रक्रिया शुरू हुई, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने नोटबंदी पर नियम 56 के तहत चर्चा की मांग की, जिसमें वोटिंग का प्रावधान है। खडग़े ने कहा, नोटबंदी से लोग परेशान हैं। हमने स्थगन के लिए नोटिस दिया है। इसे स्वीकार करें और नियम 56 के तहत चर्चा शुरू कराएं।

वहीं, संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि लोग काले धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के इस कदम के साथ हैं। कुमार ने कहा, सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। देश के लोग नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।

ऊपरी सदन राज्यसभा में भी यह मुद्दा छाया रहा। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। पहले यह पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्षी दलों के सांसद सभापति की आसंदी के करीब पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उड़ी में आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले जवानों से बैंकों व एटीएम बूथों के बाहर खड़ी भीड़ की तुलना किए जाने के लिए उनसे माफी मांगने को कहा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending