Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजन को आरबीआई गवर्नर पद से हटाया जाए : स्वामी

Published

on

राजन को आरबीआई गवर्नर पद से हटाया जाए : स्वामी

Loading

राजन को आरबीआई गवर्नर पद से हटाया जाए : स्वामी

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद से रघुराम राजन को हटा दिया जाए। स्वामी ने मोदी को तीन पृष्ठों का एक पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। स्वामी ने कहा है कि राजन को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। राजन अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके हैं।

स्वामी ने पत्र में लिखा है, “मैं यह सिफारिश इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि मैं जान-बूझकर उनके द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश से चकित हूं।”

पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने राजन को सितंबर 2013 में तीन साल के लिए आरबीआई का गवर्नर नियुक्त किया था। इस कार्यकाल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

स्वामी ने 12 मई को राजन पर महंगाई बढ़ाने और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया था और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending