Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दी विवादों को हवा, अमर्त्य सेन का बताया गद्दार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन पर निशाना साधते हुए ‘गद्दार’ बताया। स्वामी ने कहा कि, संघ के लोग भी भारत के नागरिक हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया है लेकिन उन्हें उतना सम्मान नहीं मिल पाया है। संघ के लोगों ने देश के लिए बिना किसी अपेक्षा के काम किया है लेकिन एनडीए ने अमर्त्य सेन को भारत रत्न से नवाजा जो कि गद्दार है।

स्वामी ने आरोप लगाया कि सेन ने नालंदा विश्वविद्यालय को लूटने का काम किया है। उन्हें केवल इसलिए भारत रत्न मिला क्योंकि वह लेफ्ट विंग को सपोर्ट करते हैं और उन्हें अवार्ड देने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दबाव बनाया था।

बता दें कि अमर्त्य सेन को भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से साल 1999 में सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की सरकार ने दिया था।

स्वामी ने यह बयान उस समय दिया जब सरकार ने पद्म पुरस्कार के लिए लोगों के नामों का ऐलान किया था। दरअसल गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर भारत सरकार ने देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया था। इनमें कला, संस्कृति, खेल के साथ मानव सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वालों को जगह दी गई थी। इस बार 85 लोगों को पद्म अवॉर्ड दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर आरएसएस के नेताओं को सम्मानित करने को लेकर निशाना साधा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending