आध्यात्म
अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हमेशा के लिए हो जाएंगी आपके घर से दूर
नई दिल्ली। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व है।
हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचाग देखे किया जा सकता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से जो मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं मां की कृपा उनपर सदैव बनी रहती है।
अक्षय तृतीय पर आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इन दिन भूल से भी नहीं करना चाहिए वरना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वो काम
- न तोड़ें तुलसी का पत्ता
तुलसी के पत्तों में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए भूल से भी इस दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए।
- बिना नई वस्तु के पूजन न करें
इस दिन घर में सोना-चांदी, कपड़े, बर्तन या कोई भी नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। बिना कोई नई वस्तु खरीदे पूजा नहीं करनी चाहिए वरना मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
- बिना साफ-सफाई के पूजा न करें
माना जाता है इस दिन साफ सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस दिन घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए घर में साफ-सफाई के बाद ही मां-लक्ष्मी जी की पूजा करें।
- बुजुर्गों का निरादर न करें
इस दिन अपने बड़े बुजुर्गों का निरादर न करें और घर के बाहर आए व्यक्ति को जरूर कुछ दान करें।
- मन में किसी के लिए बुरा न सोचे
मान्यात है कि इस दिन सच्चे मन से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने पर लाभ प्राप्त होता है। पूजा करने के दौरान मन में किसी के प्रति दुर्भावना या ईर्ष्या न रखें वरना आपकी पूजा असफल हो जाएगी।
आध्यात्म
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है
रामनवमी का इतिहास-
महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।
नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।
-
ऑटोमोबाइल1 day ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल1 day ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर