आध्यात्म
हफ्ते में सिर्फ दो दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी होगी इतनी प्रसन्न कि पलभर में बन जाएंगे करोड़पति
सभी लोग चाहते हैं की उनके घर परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति तमाम पूजा पाठ और दान पुण्य का कार्य करता ही है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे की पूजा-पाठ के अलावा और वह कौन से तरीके हैं जिससे हमारे ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रह सकती है।
आप किस दिन बाल कटवाते हैं इसका आपके घर परिवार में मां लक्ष्मी की कृपा बने रहने या ना बने रहने का गहरा ताल्लुकात है। जी हां, अगर आप चाहते हैं की आपके घर परिवार में मां लक्ष्मी सदैव कृपा बनाए रखें तो आपको यह ध्यान देना होगा कि आप कब और किस दिन अपना बाल कटवाएं।
रविवार का दिन – रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता है, ऐसे में अगर आप इस दिन दाढ़ी, बाल या नाखून काटना पसंद करते हैं, तो अब से यह करना बिल्कुल छोड़ दीजिए। रविवार का दिन यूं तो खास होता है, लेकिन नाखून और बाल बिल्कुल भी नहीं काटने चाहिए।
सोमवार के दिन – सोमवार का दिन भोलनाथ का होता है। भोलेनाथ को बाल और दाढ़ी से बहुत लगाव है, ऐसे में इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। बता दें कि इस दिन बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इस दिन बाल कटवाने से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। साथ ही भोलेनाथ नाराज भी हो जाएंगे।
मंगलवार के दिन – मंगलवार के दिन भूलकर भी आपको बाल नहीं कटवाने चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपकी उम्र कम होती है। साथ ही आपको अचनाक से मृत्यु प्राप्त हो जाती है। ऐसे में मंगलवार के दिन आपको बाल कटवाने से हर हाल में बचना चाहिए, वरना आपकी समस्या बढ़ सकती है।
बुधवार के दिन – बुधवार का दिन बहुत ही शुभ होता है। इस दिन आपको बाल या नाखून कटवाने चाहिए। इस दिन ये काम करने से धन धान्य और घर की खुशहाली में वृद्धि भी होती है। साथ ही आपके घर में किसी भी तरह की कोई भी मुसीबत नहीं आती है। घर परिवार में शांति बनी रहती है, ऐसे में बाल बुधवार को ही कटवाना चाहिए।
गुरूवार के दिन – गुरूवार के दिन बाल कटवाना बहुत ही अशुभ माना जाता है, ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ करेंगे तो आपको काफी नुकसान होगा। धन हानि के साथ ही आपके मान सम्मान पर भी असर पड़ता है, ऐसे में आपको इस दिन नाखून औऱ बाल नहीं कटवाने चाहिए।
शुक्रवार के दिन – शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ होता है। इस दिन सभी शुभ काम करने चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, अगर आपको बाल या नाखून काटने ही है, तो आपको इसके लिए शुक्रवार का ही दिन चुनना चाहिए, क्योंकि इस दिन इस काम से आपकी लाइफ में तरक्की आएगी। आपके घर में लक्ष्मी जी का वास होगा।
शनिवार के दिन – शनिवार के दिन तो गलती से भी आपको ये काम नहीं करने चाहिए, क्योंकि यह दिन बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन अगर आप ने बाल या नाखून काटे तो आप पर शनि का प्रकोप बरस सकता है, जोकि आपके लिए किसी भी तरह से हितकारी नहीं है।
आध्यात्म
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है
रामनवमी का इतिहास-
महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।
नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।
-
ऑटोमोबाइल1 day ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल1 day ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर