Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शूटिंग के बाद जमकर पढ़ाई करती थी एक्ट्रेस, 10वीं में आए 93 फीसदी अंक

Published

on

Loading

मुंबई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 13 टॉपर हैं जिन्होंने 499 नंबर पाए हैं।

इस बीच सीबीएसई 10वीं रिजल्ट से जुड़ी एक ऐसी खबर हम आपको बताने जा रहे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार 10वीं की परीक्षा टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने भी दी थी।

हम बात कर रहे हैं टीवी सीरियल पटियाला बेब्स से मशहूर हुई अशनूर कौर की। अशनूर के 10वीं में 93 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। रिजल्ट आने के बाद अशनूर काफी खुश दिखीं।

शूटिंग में इतना व्यस्त होने के बावजूद अशनूर ने 10वीं में शानदार मार्क्स आए हैं। सोशल मीडिया पर अशनूर की मेहनत पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रिजल्ट आने के बाद अशनूर ने बातचीत में कहा- मैं 90% की उम्मीद कर रही थी लेकिन जब मुझे पता चला कि मैंने 93% मार्क्स पाए हैं तो ये सोने पे सुहागा हो गया।

मैं बहुत नर्वस थी लेकिन जब मैंने रिजल्ट देखा तो मैं एक्साइटमेंट के मारे जोर से चिल्लाने लगी। मेरी मां भी मेरी साथ थीं। मेरा रिजल्ट देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे। मुझे सेट पर सभी बधाई दे रहे हैं।

10वीं में शानदार मार्क्स पाने के बाद अशनूर आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने बताया कि आगे की पढ़ाई वो कॉमर्स स्ट्रीम से जारी रखेंगी। आपको बता दें कि अशनूर की उम्र केवल 15 साल है। इतनी कम उम्र में वो छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम बन गई हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी शो झांसी की रानी से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके उन्होंने ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, पृथ्वी वल्लभ जैसे कई पॉपुलर शो में भी काम किया। छोटे पर्दे के अलावा अशनूर फिल्म संजू और मनमर्जियां में भी काम कर चुकी हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending