Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में कोहरे से 7 रेलगाड़ियां रद्द, 19 के समय में परिवर्तन

Published

on

Loading

दिल्ली में कोहरे से 7 रेलगाड़ियां रद्द, 19 के समय में परिवर्तन

नई दिल्ली | उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे से हजारों लोग बुधवार को प्रभावित हुए। कोहरे की वजह से अधिकारियों को सात रेलगाड़ियों को निरस्त करना पड़ा, जबकि 19 गाड़ियों के समय में बदलाव करना पड़ा। करीब 70 रेलगाड़ियां अपने तय समय से देरी से चल रही हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गाय और आठ को निरस्त किया गया। लेकिन दिल्ली हवाईअड्डा प्राधिकरण ने कहा कि यह कोहरे की वजह से नहीं, बल्कि दूसरे कारणों से किया गया।

अधिकारी ने कहा, “संचालन तभी बंद किया जाता है, जब दृश्यता 50 मीटर से कम होती है, लेकिन दृश्यता 150 मीटर के करीब रही।”

रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिल्ली से आने और जाने वाली कुल सात रेलगाड़ियों को निरस्त किया गया है और करीब सात रेलगाड़ियां 10 से 24 घंटे की देर से चल रही हैं।”

निरस्त की गई रेलगाड़ियों में काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गुवाहाटी-दिल्ली सुपरफास्ट और चंडीगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending