Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

ढाबे पर खड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 11 की मौत, 10 घायल

Published

on

Loading

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे के शिकार ये सभी लोग सीतापुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तराखंड में पूर्णागिरी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि ढाबे पर लोगों के खाना खाने के लिए बस रुकी हुई थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे ये हादसा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि ‘रात में करीब 11 बजे सूचना मिली कि खुटार थाना क्षेत्र के तहत गोला की तरफ जो रोड जा रहा है वहीं पर ढाबे के पास एक बस खड़ी हुई थी। बस में सवार यात्री पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रियों के खाना खाने के लिए बस ढाबे पर रुकी हुई थी। कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे जबकि कुछ लोग बस में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर इसके ऊपर पलट गई।’

उन्होंने आगे बताया कि ‘घटना की सूचना मिली तो डीएम साहब, हम और सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी तक जो भी घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों के इलाज के लिए सीएमओ और अन्य अधिकारी काम कर रहे हैं। ये सभी लोग सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के बड़ाजेठा गांव के रहने वाले हैं। घटना की असली वजह क्या है इसकी जानकारी की जा रही है।’ बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Continue Reading

Trending