Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जंग ने अपनी आत्मा मोदी को बेच दी : केजरीवाल

Published

on

Loading

जंग ने अपनी आत्मा मोदी को बेच दी : केजरीवाल

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) का सदस्यीय सचिव नियुक्त करने पर हिटलर करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जंग ने देश का उप राष्ट्रपति बनने की चाहत में अपनी आत्मा मोदी को बेच दी है।

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि यह (जंग का उप राष्ट्रपति बनना) कभी नहीं होगा।

केजरीवाल ने कहा, “मोदी कभी भी किसी मुस्लिम को उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे, भले ही जंग जो कुछ भी करें।”

जंग ने मंगलवार को आईएएस अधिकारी दिलराज कौर को डीसीडब्ल्यू का सदस्यीय सचिव नियुक्त कर दिया।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “एलजी हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं और अपने आकाओं मोदी और (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।”

यह नियुक्ति केजरीवाल द्वारा अलका दीवान की नियुक्ति को असंवैधानिक और दिल्ली सरकार की मर्जी के खिलाफ बताने और उन्हें अपदस्थ करने की मांग के आठ दिनों के बाद हुई है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending