Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का शंखनाद हो चुका है. इस चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. आपको बता दें कि इस चरण में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की भी 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार शामिल हैं। यूपी की जिन 10 सीटों चुनाव हो रहा है उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं।

सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं से और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सपा के उम्मीदवार हैं।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (आगरा), प्रदेश सरकार में मंत्री अनूप वाल्मिकी (हाथरस) की प्रतिष्ठा भी इस चरण में दांव पर है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से और छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली से चुनावी मैदान में हैं। फतेहपुर सीकरी में भाजपा के राजकुमार चाहर के खिलाफ कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए आज यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। जिसमें 1,01,44,345 पुरुष, 87,69,696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल 20415 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 12339 मतदान केंद्र हैं। इन मतदेय स्थलों में से 4390 संवेदनशील हैं। आयोग ने 3 विशेष प्रेक्षक, 10 सामान्य प्रेक्षक, 6 पुलिस प्रेक्षक और 14 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। 1887 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 241 जोनल मजिस्ट्रेट, 668 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2859 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

Continue Reading

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending