Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एयरएशिया विमान दुर्घटना में 7वां शव बरामद

Published

on

Loading

जकार्ता| जावा सागर से बुधवार को एक और यात्री का शव बरामद किया। यह शव उसी जगह मिला है, जहां रविवार को एयरएशिया का विमान क्यूजेड 8501 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान दुर्घटना के शिकार अब तक कुल सात यात्रियों के शव बरामद हो चुके हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख बामबांग सुलिस्तयो ने कहा, “अभी तक विमान का मुख्य ढांचा नहीं मिला है। लेकिन अब तक हम सात शव बरामद कर चुके हैं।” इंडोनेशिया की अंतारा समाचार एजेंसी के मुताबिक, अब तक चार पुरुष और तीन महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं।

सुलिस्तयो ने इस बात की पुष्टि की है कि ये शव उसी विमान के यात्रियों के हैं, जो रविवार सुबह लापता हो गया था। इंडोनेशिया के सुराबाया हवाईअड्डे से रविवार को उड़ान भरने के 42 मिनट बाद ही विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था। सिंगापुर के लिए उड़े इस विमान में 162 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि दुर्घटनाग्रस्त विमान से सभी शव मिल जाएं। हालांकि खराब मौसम के कारण हमारे चार में से दो हेलीकॉप्टर पांगकालन बन लौट गए हैं।” शवों को सुराबाया शहर लाने के लिए लगभग 168 ताबूत बनाए गए हैं, जिसे पांगकालन में रखा गया है।

इससे पहले दिन में इंडोनेशिया के अधिकारियों ने कहा था कि सोनार यंत्र ने एयरएशिया विमान के मलबे को ढूढ़ लिया है, जो जावा समुद्र तल में पड़ा हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हालांकि अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि विमान के टुकड़े हो गए हैं या वह अपने पूर्ण आकार में है। तलाशी अभियान के चौथे दिन 17 हेलीकॉप्टरों तथा नौ विमानों को तैनात किया गया है। विमान के ब्लैक बॉक्स की तलाश के लिए तीन युद्धक पोत तथा दो सर्वे जहाज दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। इनमें अंडरवाटर डिटेक्टर लगे हुए हैं।

कालीमांतन द्वीप के पश्चिम कारीमाता स्ट्रेट में समुद्र के अंदर विमान का मलबा मिला है। इससे पहले, मलबे से विमान परिचारिका की वेशभूषा वाली एक महिला सहित तीन अन्य लोगों के शव बरामद किए गए थे। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख बामबांग सुलिस्तयो ने कहा, “जैसे ही मौसम साफ होगा, शवों को पांगकालन बन शहर लाया जाएगा।” सैकड़ों जवानों, पुलिस और एजेंसी के कर्मचारियों को खोजी अभियान में लगाया गया है, जबकि मौसम प्रतिकूल बना हुआ है और समुद्र में दो से तीन मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। सुलिस्तयो ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था कि इंडोनेशिया के एयर फोर्स सी-130 हक्र्युलिस विमान ने पानी के अंदर एक प्रतिबिंब देखा है, जो कि संभवत: एयरएशिया विमान का है।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending