Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अपनों के जाने का दुख हर किसी को होता है। किसी भी करीबी या रिश्तेदार के मरने पर लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है लेकिन आज हम आपको जिस गांव के बारे में बताने जा रहे हैं वहां किसी के मरने पर लोग दुखी नहीं बल्कि खुशियां मनाते हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना इंडोनेशिया में एक ऐसा गांव भी है जहां का समुदाय लोगों की मौत पर जश्न मनाता है। दक्षिण सुलेवासी प्रांत का टोराजा समुदाय अपने परिजनों की मौत के बाद उनसे बिल्कुल जिंदा इंसानों के जैसा व्यवहार किया जाता है।

उनके साथ फोटो सेशन भी किया जाता है। शवों के लिए खासतौर पर समारोह का आयोजन किया जाता है। इस समुदाय के लोगों का मानना है कि हर 3 साल मुर्दे घर लौटकर आते हैं।

यह के लोग मृतक को मार हुआ नहीं बल्कि बीमार मानते है जिसे मकुला कहा जाता है। लोग बकायदा इसके लिए खास समारोह का आयोजन भी करते हैं। जहां ये लोग उनके साथ नाचते-गाते इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

इस गांव की प्रथा काफी विचित्र है। यहां के लोगों का मानना है कि इंसान कभी मरता नहीं है। इसीलिए ये लोग मरने पर गम के बजाए उत्सव मनाते हैं। तोरजा गांव के लोग अपने परिजनों की लाश सुरक्षित रखने के लिए किसी खास तरह के केमिकल का उपयोग करते है।

भले ही आपको ये परंपरा डरावनी लगे लेकिन अब ये परंपरा टोराजा समुदाय के लोगों की जिंदगी का हिस्सा है। जिसे वो लोग बड़ा प्यार से निभाते चले आ रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending