Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ये 5 रंग आपको देंगे एक रॉयल और एलिगेंट लुक, वॉडरोब में करें शामिल

Published

on

Loading

रंग ऐसे जो आपको शाही लुक दे। आपके व्‍यक्तित्‍व को निखारे और पर्सनैलिटी में बदलाव लाए। आज हम आपको कुछ ऐसे कलर के बारे में बताएंगे जो एक्‍सपेंसिव लुक के लिए जाने जाते हैं। अधिकतर लोगों को इसके बारे में कम ही पता है। अगर आपको इन रॉयल कलर के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। जब आप अपने लिए कोई ड्रेस बनवाएं या खरीदें तो 3 बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है –ड्रेस की फिटिंग, फैब्रिक और उसका कलर।

Pretty Purple Ethnic Outfits To Accentuate Your Festive Look

अगर आप अपने ड्रेस में इन तीनों का कॉम्बिनेशन बना लेती हैं तो आपका ड्रेस एक्‍सपेंसिव दिखेगा। फैब्रिक आप मौसम और ओकेजन के हिसाब से सेलेक्‍ट कर सकती हैं जबकि फिटिंग अपने बॉडी शेप के मुताबिक ही करें। आज हम यहां ड्रेस के कलर पर बात करने वाले हैं जो इन दिनों काफी टेंड्र में भी है और ये आपके फैशन सेंस को अपडेट भी कर सकता है।

Best Traditional Indian Clothing Store,Women Ethnic Wear India,Wedding  Dresses for Women – Shayona Store

रॉयल लुक देने वाले कलर

बटर क्रीम कलर

Buy Butter Yellow Anarkali Gown In Net Thread And Sequins Work In Heritage  Jaal Pattern Online - Kalki Fashion

बटर क्रीम कलर हर स्किन टोन के साथ मैच करता है और ये काफी न्‍यूट्रल कलर है जो हर मौसम में आपके लुक को रॉयल बनाता है। बटर क्रीम कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है जो सलवार कमीज, साड़ी, या अनारकली ड्रेस के लिए परफेक्‍ट है।

बेज रंग

Beige Art Silk Embroidered Bridal Lehenga Choli 3239LG09

बेज रंग मध्यम पीला अथवा रेगिस्तान की रेत के रंग से मिलता जुलता होता है। इस रंग को गहरे लाल और मैरून रंग के दुप्पटे के साथ आप कुर्ता-प्लाज़्ज़ो के साथ पहन सकते हैं। यह रंग बहुत शाही लुक देगा।

लैवेंडर रंग

purple bridal lehenga Archives - ShaadiWish

लैवेंडर कलर का नाम लैवेंडर नाम के फूलों से लिया गया है। यह रंग मीडियम पर्पल जैसा होता है। लखनवी चिकन कढ़ाई के रूप में यह रंग काफी प्रचलित है। इस रंग का चिकन की कढाई का कुर्ता आप दिन की पार्टी या किसी खास ओकेजन के लिए पहन सकते हैं।

आइवरी रंग

Ivory Lehenga with Mughal Jaal Embroidery – Anushree Reddy in 2021 | Indian  outfits lehenga, Indian bridal dress, Indian bridal outfits

इस रंग को हाथी दांत रंग भी कहते हैं। यह रंग ऑफ वाइट रंग से मिलता जुलता होता है। इस रंग के सलवार कमीज या अनारकली ड्रेस के साथ राजस्थानी बंधेज के दुप्पटे के साथ मैच कर आप रॉयल लुक हासिल कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देगा।

ऑलिव ग्रीन

Prettiest Olive Green Lehengas On Real Brides That We Cannot Stop Lusting  On! | ShaadiSaga

इसे जैतूनी हरा रंग भी कहते हैं। यह जैतून के तेल के रंग से मिलता जुलता होता है। आप इस रंग के लॉन्ग गाउन और इसी रंग के मैचिंग पर्स के साथ कोई भी पार्टी अटेंड कर सकती हैं। यह रंग भी आपको शाही और आकर्षक दिखाता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending