Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूसी काफिले के आगे निहत्था खड़ा हो गया शख्स, धक्का देकर रोक दिए टैंक, देखें हैरतअंगेज वीडियो

Published

on

Loading

यूक्रेन में रूसी विमान आसमान से बम बरसा रहे हैं और विशालकाय टैंक सड़कों पर किसी आम सवारी की तरह घूम रहे हैं। अभी तक यूक्रेन में हम भारी तबाही देख चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के नागरिकों की हिम्मत टूटने के बजाए और बढ़ रही है। बड़ी संख्या में जनता रूसी सैनिकों को जवाब देने के लिए हखियार उठा चुकी है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स टैंकों के काफिले को अपने हाथों से रोकता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ लिखा है, ‘यूक्रेनी अडिग हैं।’

इस वीडियो को कीव पोस्ट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा है, ‘आम यूक्रेनी निहत्थे टैंकों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। यूक्रेनी अडिग हैं।’ वीडियो में एक शख्स टैंक के काफिले के आगे आकर खड़ा हो जाता है और अपने हाथों से टैंक को रोकता है। जब काफिला रुक जाता है तब वह टैंक के आगे अपने घुटनों पर बैठ जाता है। आसपास मौजूद लोग उसे पकड़कर किनारे ले जाते हैं जिसके बाद टैंक आगे बढ़ जाते हैं।

इस तरह की कई खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें यूक्रेन के नागरिक साहस की सीमाएं पार करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि यूक्रेन के एक सैनिक ने रूसी टैंकों का रास्ता रोकने के लिए एक पुल सहित खुद को बम से उड़ा लिया। इस सैनिक का नाम विटाली शाकुन बताया जा रहा है। यूक्रेन की सेना ने विटाली को बहादुरी का प्रतीक बताते हुए उनकी कहानी को दुनिया के सामने रखा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending