Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन के पॉश शहरों में रूस की गोलाबारी तेज, अस्पतालों में भी गिरा रहे बम

Published

on

Loading

रूस और यूक्रेन ने बीच युद्ध शुरू हुए आज 17 वां दिन हो गए। रूसी सेना अब यूक्रेन पर निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। जानकारी मिली है कि राजधानी कीव और खारकीव समेत कई शहरों में रूसी सैनिकों ने गोलाबारी तेज कर दी है। राजधानी कीव के बाहरी इलाके में आगजनी की खबरें है। जिसके बाद राजधानी के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं। ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। खबर ये भी है कि आम लोगों के मानवीय गलियारे खोले जा सकते हैं।

द कीव इंडिपेंडेंट के इनपुट्स के अनुसार, रूसी सेनाओं के रात भर के हमलों के बाद राजधानी कीव के आसपास, उत्तर-मध्य यूक्रेन के एक प्रांत, कीव ओब्लास्ट में आग देखी गईं। इसके अलावा, कीव से 36 किमी दक्षिण में वासिलकिव में एक तेल डिपो में आग लग गई है। क्वित्नेव गांव में रूसी गोलाबारी के बाद खाद्य उत्पादों के एक गोदाम में आग लग गई। यूक्रेन के अधिकांश शहर हवाई हमले के सायरन से गूंज रहे हैं। महायुद्ध की त्रासदी झेल रहे यूक्रेन के जिन इलाकों में रूसी गोलीबारी तेज हो गई, वहां रह रहे हजारों लोगों की जान बचाने के लिए मानवीय गलियारे खोले जा सकते हैं।

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं। ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। इस हमले में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। हमले के दौरान कई मरीज अस्पताल में थे, गनीमत रही कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हमले ने इमारत को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

इस बीच यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि रूस युद्धविराम के अपने वादों का सम्मान करेगा। यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान अपने तीसरे सप्ताह में है, अब तक इस जंग में हजारों की संख्या में मौतें और घायल हो चुके हैं। यूक्रेन के कई खूबसूरत शहर शमशान में तब्दील हो गए हैं। यूक्रेन इस वक्त भयावह मानव त्रासदी झेल रहा है। लाखों की संख्या में लोग पलायन कर चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending