Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ददुआ के बेटे और सपा प्रत्याशी बोले-‘मेरे पिता डाकू थे, इसमें मेरी क्या गलती’

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में योगी सरकार के मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी और दस्यु सरगना ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल का बयान आया है। उनका कहना है कि ‘मेरे पिता डाकू थे तो इसमें मेरी क्या गलती है। 2005 से मैं लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा हूं। अगर सूबे में हमारी सरकार बनती है तो हम यहां के आदिवासी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की केंद्र सरकार से मांग करेंगे।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘मध्य प्रदेश में जिस जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है उन्हें यूपी में वंचित किया गया है। किसी के नाम पर नहीं बल्कि जनता इस बार बेरोजगारी और किसान के मुद्दे पर वोट डाल रही है।’ बता दें कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बुंदेलखंड के अलावा मध्य प्रदेश के विंध्य इलाके में शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ ने तीन दशकों तक राज किया था। सपा ने उनके बेटे वीर सिंह को चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कुछ दिन पहले उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

अखिलेश के मनाने पर भरा था पर्चा

मानिकपुर से सपा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज वीर सिंह पटेल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मनाने पर मान गए थे और उन्होंने आखिरी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वीर सिंह ने प्रत्याशी बनाए जाने के दूसरे दिन मानिकपुर सीट से चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अखिलेश से मुलाकात की थी। उनका कहना था कि उन्होंने चित्रकूट सदर सीट से चुनाव की तैयारी कर रखी थी। इसी सीट से 2012 में वह सपा से विधायक चुने गए थे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending