Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

आईपीएल-14: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया

Published

on

Loading

चेन्नई। दिल्ली ने आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में दिल्ली ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ दिया। मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की।

दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 137 रन का स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विजेता दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की बदौलत 45 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रनों की पारी खेली। ललित यादव ने नाबाद 22 रन बनाए। मुंबई के लिए जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और कार्यवाहक कप्तान कायरन पोलार्ड ने एक-एक विकेट लिए।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending