Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

धोनी के धुरंधरों ने रोका विराट सेना का विजय रथ, 69 रनों से दी मात

Published

on

Loading

मुंबई। आईपीएल सीजन 14 के 19वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 69 रनों से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गए मैच में

चेन्नई ने बैंगलोर के सामने 192 रन का लक्ष्य दिया जिसे आरसीबी हासिल नहीं कर सकी। चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आरसीबी को चारों खाने चित कर दिया।

सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा ने तूफानी पारी खेलते हुए नॉटआउट 62 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 3 अहम विकेट भी चटकाए। जडेजा के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 50 रन बनाए।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending