Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

राजस्थान ने जीता टॉस, दिल्ली करेगी पहले बल्लेबाजी

Published

on

Loading

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 14 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल आमने-सामने हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पिछला मैच जीतने के बाद अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

वहीं, पिछले मुकाबले में हार झेलने वाली राजस्थान की टीम जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

आईपीएल टूर्नामेंट में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का कुल 22 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें दोनों ने 11-11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में दिल्ली का राजस्थान पर दबदबा रहा है। दिल्ली के खिलाफ पिछले सभी 5 मुकाबलों में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending