ऑफ़बीट
FB पर जितने LIKES मिलते, पति करता था उतनी पिटाई, फिर एक दिन….
कहते है कि, पति पत्नी का रिश्ता जितना विश्वसनीय होता है उससे कहीं ज्यादा मजबूत भी होता है। लेकिन साउथ अमेरिकन शहर उरुग्वे में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल, यहां की एक पुलिस टीम ने पत्नी को उसके पति के निर्मम अत्याचारों से बचाया है। पुलिस टीम के इन्वेस्टीगेशन करने के बाद मालूम चला कि पीड़िता महिला का पति उसे हर रोज सिर्फ इसीलिए मारता-पीटता था क्योंकि उसके एफबी के पोस्ट पर हर रोज लाइक्स आते थे।
चौंकाने वाली बात तो ये है कि पत्नी के पोस्ट पर जितने लाइक्स होते थे उतना ही ज्यादा पति उसको मारता था। जिसके बाद एक दिन अचनाक तंग आई महिला के पिता ने सहनशीलता की हर हद पार हो जाने के बाद पुलिस में खूंखार पति की शिकायत दर्ज करा दी जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया।
21 साल की एडोल्फिना कैमेली ऑर्टिगोजा को पुलिस ने पिछले हफ्ते उसकी पति की कैद से आजाद कराया है। पुलिस के मुताबिक, उसे लगातार पीटा गया था। हालात ये थी कि इसके चलते उसका चेहरा बिल्कुल बिगड़ गया था और उससे पहचानना तक मुश्किल था।
एडोल्फिना की लॉयर ने बताया कि फेसबुक पर उसकी फोटोज पर रिएक्शन आते ही उसका हसबैंड हेलियानो बिल्कुल हिंसक हो जाता था।
उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई एफबी फ्रेंड उसकी पोस्ट लाइक करता या कमेंट करता तो गेलियानो गुस्से में उसे पीटना शुरू कर देता था।
वकील ने बताया कि उसे इतना मारा गया था कि उसका चेहरा सूजा हुआ था। पूरे शरीर में जख्म के निशान थे और कई जगहों से स्किन तक उधड़ी हुई थी।
वकील मार्टिनेज ने बताया कि उस महिला के सिर्फ दांत नहीं टूटे, बाकी पूरी बॉडी जख्मी है, क्योंकि उसके मुंह में कपड़ा भरकर उसे पीटा गया था, ताकि वो चिल्ला न सके।
उन्होंने बताया कि गेलियानो ने अपनी वाइफ के सोशल मीडिया अकाउंट को अपने कंट्रोल में ले रखा था। वो लाइक्स और कमेंट को लेकर उस पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का आरोप लगाता था।
बता दें, कि पीड़ित महिला को अपने नाक और होंठों की सर्जरी करानी पड़ी और वहीँ पति पर पत्नी से जीने का अधिकार छीनने का केस दर्ज किया गया है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई