Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

करवाचौथ पर पति के सामने कैसे दिखें ब्यूटीफुल

Published

on

Loading

करवाचौथ के खास मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और जीवन भर इस दिन उपवास रखती हैं। इस मंगल दिवस पर हर महिला चाहती है कि वह अपने जीवन-साथी के सामने परफेक्ट दिखे। आइए जानते हैं करवा चौथ पर उचित तरीके से मेकअप करने के कुछ टिप्स :

रेडिएंट स्किन : त्वचा को स्वस्थ रखने और इसमें चमक बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अधिक से अधिक पानी पीएं। मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद वाले घर में बने घरेलू पैक का इस्तेमाल करें। अपने रोजाना की डाइट में फल और हरी सब्जियां लें।

मेहंदी : मेहंदी मोहब्बत की पहचान है, क्योंकि इसके रंग की गहराई ये बताती है कि पति अपनी पत्नी को कितना प्यार करता है। अपने हाथों और पैरों को और अधिक सुंदर बनाने के लिए आप वैक्सिंग, मैनिक्योर, पेडिक्योर आदि भी करा सकती हैं। नाखूनों के लिए बहुप्रचलित नेल आर्ट की ओर भी आप रुख कर सकती हैं।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा

हेयरडू : आज बालों को रंगने का चलन है। अपने चेहरे के आकार और उसके टोन के हिसाब से बालों का रंग चुनें। आपके परिधान के मुताबिक आपका हेयरस्टाइल बन, ब्रेड, कर्ल आदि आकार वाला हो सकता है। उपयुक्त हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके आप अपने हेयर स्टाइल में चार चांद लगा दे सकती हैं। साधारण और आंखों को भा जाने वाले लुक के लिए आप बालों को हल्का कर्ल कर सकती हैं या इसे सीधा रख सकती हैं।

 आई मेकअप : रंगीन या सबका ध्यान खींचने वाले रंग के आई लाइनर का इस्तेमाल करें। आप डबल आई लाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। पहले साधारण ब्लैक लाइनर का इस्तेमाल करें और फिर उसके ऊपर रंगीन लाइनर का। अगर आप वाकई आई शैडो का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो फिर आप कच्चे रंग को चुनें या फिर उसके ऊपर भूरा या काले रंग का इस्तेमाल स्मूक के तौर पर करें। आंख के बीचो-बीच कुछ ऐसे रंग का इस्तेमाल करें जो सबका ध्यान खींचे।

चेहरे का मेकअप : चेहरे पर फाउंडेशन एकसार लगाएं जिससे कि आपका मेकअप ज्यादा भड़कीला नहीं लगे। इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर से टचअप करें।

 होंठ : लिप्स यानी होंठ हमेशा ही आपके लुक को पूरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मरून और लाल रंग की लिपिस्टिक का इस्तेमाल यहां न करें। किसी दूसरे मुख्य रंगों में से एक को चुनें, जैसे गहरा भूरा, बरगंडी ताकि आप कुछ अलग और आकर्षक लग सकें।

#KarwaChauth2020 #KarwaChauth #love #loveday

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending