Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पति का फर्ज़ी पासपोर्ट बनवा प्रेमी के साथ ऑस्ट्रेलिया घूमने गई महिला, लॉकडाउन में फंसी तो खुला राज़

Published

on

Loading

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति का जाली पासपोर्ट बनवाकर अपने प्रेमी के साथ ऑस्ट्रेलिया घूमने चली गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला के पति ने पासपोर्ट कार्यालय जाकर पासपोर्ट के लिए जानबूझकर आवेदन किया। वहां उसे पासपोर्ट अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उसके नाम से 2 फरवरी, 2019 को पासपोर्ट जारी किया जा चुका है। महिला के पति ने इस बाबत अपनी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, महिला और उसके प्रेमी को मार्च में भारत लौटना था, लेकिन भारत में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें बंद होने के कारण वे वहीं फंसे रह गए और 24 अगस्त को वापस लौटे। दामगढ़ी गांव के निवासी और मुंबई में काम करने वाले महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि उसकी पत्नी और संदीप सिंह के अवैध संबंध हैं। साथ ही पति ने यह आरोप भी लगाया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए उसके (पति के) दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जाली पासपोर्ट बनवाया। इस दंपत्ति का एक बच्चा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ता है।

पुलिस अधीक्षक, जय प्रकाश यादव ने पति की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज कर स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) द्वारा मामले की जांच करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पिछले 20 वर्षों से मुंबई में काम कर रहा है और कभी-कभी अपनी पत्नी से मिलने आता है, जो फार्महाउस में रहकर पुश्तैनी जमीन की देखभाल करती है।

पति ने कहा, ‘जब मैं 18 मई को पीलीभीत लौटा तो मेरी पत्नी घर पर नहीं थी. संदीप के परिवार से पता चला कि दोनों ऑस्ट्रेलिया गए थे। यह पता लगाने के लिए कि क्या संदीप ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए मेरे दस्तावेजों को इस्तेमाल किया है, मैंने बरेली स्थित पासपोर्ट कार्यालय में 24 अगस्त को पासपोर्ट के लिए जानबूझकर आवेदन किया. मेरा संदेह सही निकला और पासपोर्ट अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मेरे नाम से 2 फरवरी, 2019 को पासपोर्ट जारी किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending