Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Photos :र‍िसेप्‍शन में अटकी दीपिका की साड़ी, संभलते नजर आए रणवीर

Published

on

Loading

न्यूलीमैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बुधवार को बेंगलुरु में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी हुई। इस दौरान दोनों रॉयल लुक में नजर आया। इस पार्टी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। दीपवीर के पहले वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

इस पार्टी में दीपिका में गोल्डन सिल्क के साथ स्टेटन के काम वाली साड़ी पहनी। इस लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका ने ग्रीन स्टोन का हार और शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी लगाए पारंपरिक लुक में नजर आईं। वहीं रणवीर ब्लैक वेलवेट पर गोल्डन थ्रेड की कारीगरी वाली शेरवानी में नजर आए।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

मीडिया को पोज देने के दौरान दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आई। दोनों साथ में परफेक्ट कपल लग रहे थे। एक मौके पर जब रणवीर और दीपिका स्टेज पर थे, तब दीपिका की साड़ी उलझने लगी, इसके बाद रणवीर ने आगे आकर इसे ठीक किया। दीपिका पूरी तरह पारंपरिक लुक में नजर आईं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

गौरतलब है कि दीपिका-रणवीर की 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। बेंगलुरु के बाद कपल 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देगा। 1 दिसंबर को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएंगे।

SEE PHOTOS : 

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending