Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फैंस के लिए बुरी खबर, दीपिका पादुकोण हुईं बैजू बावरा से आउट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार होता है। अपने सुपरहिट मूवीज और रोल्स के सिलेक्शन से उनका दर्जा आज बॉलीवुड मे बहुत ऊँचा बन चुका है। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड मे भी अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों को जीता है।

हाल ही में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लीड रोल मे दीपिका-रणवीर की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर साथ नज़र आने वाली थी। दोनों ने इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्मे दी जिनसे उनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी बन गई।

‘बैजू बावरा’ से दीपिका को निकाले जाने की खबर सुर्ख़ियों मे है। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के बराबर फीस की मांग संजय लीला भंसाली से की थी। उनके प्रपोजल को संजय लीला भंसाली ने ठुकराते हुए उन्हें फिल्म से बहार कर दिया है।

अभी तक इस मामले मे ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही कोई ओफ़्फ़िशिअल घोषणा की गई है। दीपिका-रणवीर और संजय लीला भंसाली ने साथ मिल के इंडस्ट्री को कई सुपर-हिट फोलमें दी। गोलियों की रासलीला राम-लीला,बाजिराओ-मस्तानी,पदमावत जैसी बड़ी फिल्मों मे तीनों ने साथ काम किया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending