Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी ये लड़की, लोगों की निगाहें हटी ही नहीं

Published

on

Loading

बॉलीवुड के न्यूलीमैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बुधवार को बेंगलुरु में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी हुई। इस दौरान दोनों रॉयल लुक में नजर आया। इस पार्टी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। दीपवीर के पहले वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

इस पार्टी में दीपिका में गोल्डन सिल्क के साथ स्टेटन के काम वाली साड़ी पहनी। इस लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका ने ग्रीन स्टोन का हार और शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी लगाए पारंपरिक लुक में नजर आईं। वहीं रणवीर ब्लैक वेलवेट पर गोल्डन थ्रेड की कारीगरी वाली शेरवानी में नजर आए।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर के रिश्तेदारों के अलावा स्पोर्ट्स जगत से भी कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। इसमें अनिल कुंबले और पीवी सिंधु खासा चर्चा में रहे। इस रिसेप्शन में दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण खूब लाइम लाइट में आईं। जी हां, वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा में आ गईं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

अनीशा ने ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। वो अपनी बहन को भी टक्कर दे रही थीं। सोशल मीडिया पर अनीशा की फोटोज़ वायरल हो रही हैं। अनीशा अपनी बहन दीपिका से 5 साल छोटी हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बता दें, दीपिका की बहन एक गोल्फर हैं। अनीशा भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करती हैं। अनीशा ने 12 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अनीशा के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक बैडमिंटन लेजेंड हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

गौरतलब है कि दीपिका-रणवीर की 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। बेंगलुरु के बाद कपल 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देगा। 1 दिसंबर को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending