Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका को ‘Kiss’ करते हुए शेयर की तस्वीर, बताया कैसी लगी ‘गहराइयां’

Published

on

Loading

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रोमांटिक अंदाज़ से सभी फैंस का दिल जीतते रहते हैं। दोनों ही एक परफेक्ट कपल होने के साथ-साथ सभी के पसंदीदा है। ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इज़हार करता रहता है। हाल ही में दीपिका ने रणवीर को अपना सबसे बड़ा चीयर लीडर भी बताया।

Gehraiyaan में Deepika Padukone को देख बेकाबू हुए Ranveer, शेयर की प्राइवेट  फोटो

रणवीर सिंह अपनी पत्नी की एक्टिंग की हमेशा तारीफ करते हैं। रणवीर सिंह ने ये तो पहले ही जाहिर कर दिया था, कि फिल्म ‘गहराइयां’ में अपनी पत्नी की ताजा परफॉर्में से काफी हैरान हैं। इतना ही नहीं हाल ही में एक इंस्टा लाइव सेशन के दौरान भी रणवीर ने ‘गहराइयां’ में दीपिका की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा था कि, “हे भगवान। मैं उसके प्रदर्शन से हैरान हो गया हूं। आप इसे देखें और महसूस करें कि मैं ऐसा परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा।”

मेरी बेबी गहराईयां प्रमोट कर रही है' दीपिका की नई फिल्म पर रणवीर सिंह ने  लिए मजे | ranveer singh fuuny reaction on deepika padukone upcomig movie  gehraiyaan - Hindi Oneindia

एक बार फिर रणवीर ने दीपिका के लिए एक अप्रिसिएशन पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा की है, जिसमें दीपिका और रणवीर एक दूसरे में डूबे हुए हैं। इस मोनोक्रोमिक तस्वीर में ‘दीपवीर’ को समंदर किनारे एक दूसरे को लिप लॉक किस करते देखा जा सकता है। दीपिका ने व्हाइट शर्ट पहनी हुई है, तो हबी रणवीर शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर पर रणवीर ने लिखा, ”डूबे…हां डूबे…एक दूजे में यहां’। इसी के साथ उन्होंने दीपिका की एक्टिंग स्किल्स और दमदार परफॉर्मेंस को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही रणवीर ने ये भी कहा है कि उन्हें दीपिका पर गर्व है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending