Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इन बॉलीवुड स्टार्स के पास नहीं है भारत की नागरिकता, आखिरी नाम जान दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे आप!

Published

on

Loading

बॉलीवुड में न जाने कितने स्ट्रगलिंग स्टार आकर सुपरस्टार बन गए। कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस जिन्हें आप बहुत पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि वो किस देश से संबंध रखते हैं। जी हां, भारत में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके पास दूसरे देश की नागरिकता है। भारत की नागरिकता ना रखने वाले स्टार्स की सूची में ऐसे स्टार्स हैं जिनके नाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए देखते हैं इस सूची में किस-किस का नाम शामिल है –

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

कैटरीना कैफ – बॉलीवुड में सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली कैटरीना कैफ हॉन्ग कॉन्ग में जन्मी हैं। उसके पास ब्रिटिश नागरिकता है। कैटरीना एंपलॉयमेंट वीजा पर भारत में रहती हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आलिया भट्ट – महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया ने भले ही बॉलीवुड में खूब नाम कमा लिया हो, लेकिन आलिया के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। असल में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटिश (इंग्लैंड के शहर बरमिंघम) में जन्मी हैं उनके पास वहां की नागरिकता है। आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

इमरान खान – आमिर खान के भांजे के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इमरान खान भारतीय नहीं हैं। इमरान खान के पास जन्म से ही यूएस की नागरिकता है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

जैकलिन फर्नांडीज – क्यूट स्माइल वाली जैकलिन फर्नांडीज एक्टर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को मनामा, बहरीन, श्री लंका में हुआ था। जैकलिन फर्नांडीज़ एक श्रीलंकन भारतीय हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म अलादीन (2009) से डेब्यू किया था।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

नरगिस फाखरी – फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नरगिस फाखरी पिता एक पाकिस्तानी है। नरगिस का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को न्यूयॉर्क, यू.एस.ए. में हुआ।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

गिसेली मांटेरो – गिसेली मांटेरो एक मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने फिल्म ‘लव आज कल’ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिसेली मूल रूप से एक ब्राजील की एक मॉडल है। गिसेली का जन्म 16 नवम्बर 1988 को एस्पिरिटो सैंटो, ब्राजील में हुआ।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

सनी लियोन – सनी लियोन भले ही मूल रुप से भारत में जन्मी हों लेकिन उनके पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। सनी के पास कनाडा की नागरिकता है। भारत में काम करने से पहले वो यही पर अपने पति के साथ रहती थी, हालांकि, पहले सनी लियोनी अमेरिका में रहती थी ऐसे में उनके पास अमेरिकी नागरिकता भी है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

अक्षय कुमार – कई साल पहले ही भारत की नागरिकता छोड़कर कनाडा की नागरिकता ले चुके हैं। भारत के कानून के अनुसार -अगर आप दूसरे देश के नागरिकता रखते हैं तो ऐसे में आप भारत के नागरिक नहीं हैं। साथ ही आप वोट देने के अधिकार से भी वंचित होते हैं। अगर आपको यकीन ना हो, तो आप अक्षय के विकिपीडिया पेज पर जाकर ये बात देख सकते हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दीपिका पादुकोण – भले दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के लिए बैडमिंटन खेल चुके हैं, लेकिन उनकी बेटी के पास भारत की नागरिकता नहीं है। दरअसल, दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ है। इसलिए उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending