Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

द बिग पिक्चर में गोरखपुुर के टीचर की कहानी से प्रभावित हुए रणवीर सिंह

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह का बहुप्रतीक्षित क्विज शो द बिग पिक्च र शनिवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शिक्षक अभय सिंह की कहानी के साथ शुरू हो रहा है।

महज 12 साल की उम्र में अपने पिता को खोने के बाद, गुजारा करने के लिए अभय सिंह ने बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता की मृत्यु के समय एक इच्छा थी, कि उनका बेटा परिवार की देखभाल करें। एक अच्छा बेटा होने के नाते अभय ने उनकी बात रखी।

शिक्षक की कहानी से रणवीर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने गोरखपुर में उनकी मां को एक वीडियो कॉल किया और उनके बेटे की प्रशंसा की। रणवीर ने अभय की आगे पढ़ने की इच्छा के बारे में भी उससे बात की।

मनोरंजक क्विज शो, द बिग पिक्च र में रणवीर बड़े पर्दे पर दिखाए गए दृश्यों के आधार पर सवाल पूछते नजर आएंगे। इन-स्टूडियो दर्शकों को चुनने के लिए विकल्प दिए जाएंगे। बीच में, प्रतियोगियों को रणवीर के साथ अपने जीवन की कहानियां भी साझा करने को मिलती रहेंगी। द बिग पिक्चर शनिवार रात कलर्स पर प्रसारित होगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending