Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के मोम के पुतले को रणवीर ने बताया डुप्लीकेट, कहा-ओरिजनल……

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। साल 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म पद्मावत को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

दीपिका के स्टारडम का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए उन्हें रणवीर से ज्यादा फीस मिली थी। बॉलीवुड में परचम लहराने के बाद दीपिका के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है।

 

उनके मोम के पुतले को लंदन के मशहूर मैडम तुषाद म्यूजियम में जगह मिल गई है। हाल ही उनके पुतले का अनावरण किया गया जिसके बाद रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर मैडम तुसाद को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

 

रणवीर ने शुक्रवार को दीपिका के मोम के पुतले के साथ की अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की लेकिन उन्होंने कैप्शन में जो लिखा वह सुर्खियों में छा गया। रणवीर ने लिखा, “डीपी 2.0! ओरिजनल तो मेरे पास है!” इस पर दीपिका ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब तुम जानते हो कि जब तुम्हें मेरी बहुत याद आएगी तो तुम्हें कहां जाना है।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending