Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के बाद सोनम को लगा झटका, किराए के मकान में दुल्हन को रखेंगे आनंद आहूजा!

Published

on

शादी

Loading

कुछ दिनों पहले सोनम की शादी की मीडिया में खूब चर्चा रही। सोनम और आनंद की शादी में इंडस्ट्री के सितारों सहित बिजनेस की दुनिया के भी नामचीन लोगों ने शिरकत की।

शादी

साभार इंटरनेट

शादी के तुरंत बाद ही सोनम कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गईं जहां उनके हाथों की मेंहदी ने खूब सुर्खियां बटोरी। सोनम एक बार फिर से चर्चा में हैं।

शादी

साभार इंटरनेट

इस बार सोनम अपने घर की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, सोनम सोनम शादी के बाद किराए का मकान ढूढ रही हैं। फिलहाल सोनम जूहू में अपने पापा के घर में रह रही हैं।

शादी

साभार इंटरनेट

इन सबके बीच जब आनंद लंदन से मुंबई पहुंचे तो सोनम सभी काम छोड़कर उन्हें एयरपोर्ट रिसीव करने पहुंची। बता दें कि उनका नया घर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में तैयार हो रहा है।

इसे पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा। जब तक सोनम का घर तैयार नहीं हो जाता तब तक वह मुंबई के किसी किराए के मकान में रहेंगी। खबर है कि सोनम किराए का घर अपने पापा के घर के ही आस-पास लेंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending