Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

3 हजार करोड़ के मालिक ने बांधे सोनम कपूर के जूते, वायरल हुई फोटो

Published

on

Loading

मुंबई। सोनम कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोनम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में सोनम कपूर 3 हजार करोड़ के मालिक से जूता बंधवाती हुई नजर आ रही हैं। ये अरबपति कोई और नहीं बल्कि उनके पति आनंद आहूजा हैं।

हाल ही में दोनों को एक स्टोर लॉन्चिंग ईवेंट में एक साथ देखा गया। ईवेंट में सोनम मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस और मैचिंग जूते पहने नजर आईं। ईवेंट में सोनम के जूते के फीते खुल गए।

तब आनंद ने जमीन पर बैठ अपनी पत्नी के शूलेस बांधे। सोनम और आनंद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसा करने को लेकर सोशल मीडिया पर आनंद की काफी तारीफ हो रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending