Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लॉकडाउन के दौरान अनिल कपूर ने फैंस को दिया ये संदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर ने शनिवार को अपने फैंस के साथ कुछ फिटनेस टिप्स साझा किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे कुछ वर्षों में बिना कोई सप्लीमेंट लिए शरीर को फीट रखा जा सकता है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इस पोस्ट का मकसद शो ऑफ करना या खुद की तारीफ नहीं है बल्कि आप सबको एक सिंपल सी सलाह देना चाहता हूं। उम्र के अलग पड़ावों में बेहतर परिणाम भी अलग तरीके से खोजे जाते हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसी बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स पर खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता है तो मेरा जवाब न है, मैंने इस प्रक्रिया में कोई सप्लीमेंट नहीं लिया।

अनिल ने बताया कि वह बेहतरीन नतीजों के लिए गत छह वर्षो से अपने शरीर पर काम कर रहे हैं। और अब जब दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, अभिनेता ने लोगों से अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा, “मेरे ट्रेनर मार्क और मैं पिछले काफी सालों से मेरी बॉडी पर काम करने पर विचार कर रहे हैं, तकरीबन 6 सालों से। हर बार कोई अड़ंगा लग जाता था, कभी कोई फिल्म, कभी ब्रांड इंडोर्समेंट या फिर परिवार को समय देने के चक्कर में यह चीजें छूट जाती थी। हर साल हम यही कहते थे कि इस साल पक्का करेंगे।

उन्होंने कहा, “ऐसे में यही कहूंगा कि इन मुश्किल हालातों में कुछ ऐसा सकारात्मक कीजिए, जिसकी इच्छा आपको बरसों से थी। अपने शरीर को मजबूत बनाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, लचीलापन लाइए, अपने शरीर का सम्मान कीजिए। हमें इतना समय शायद जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा।”

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending