Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

श्रीदेवी के बाद कपूर खानदान से आई बुरी खबर, इस शख्स को हुई गंभीर बीमारी

Published

on

Loading

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो कंधे की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने ने बताया कि उन्हें शोल्डर में कैल्सिफिकेशन की समस्या है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, अनिल कपूर के कंधों में कैल्शियम जमा हो गया है। इसकी वजह से उन्हें काफी दर्द रहता है। इस बीमारी का नाम कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर है। इस बीमारी में शरीर के टि‌श्यू, धमनियों या किसी अंग में कैल्शियम जमा जाता है। वो बहुत जल्द जर्मनी के लिए रवाना होंगे और वहां जाकर अपनी इस बीमारी का इलाज कराएंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इन दिनों अनिल फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव, सोनम कपूर, जूही चावला, बृजेन्द्र काला, सीमा पाहवा और अक्षय ओबेरॉय जैसे स्टार्स नजर आएंगे। ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ अगले महीने 1 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending