Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनम कपूर ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं मां, देखिये तस्वीरें

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर बड़ी खुशखबरी शेयर की है। सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर और पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ क्यूट तस्वीर को शेयर किया है, जिसमे वो अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम कपूर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी देते हुए लिखा हम तुम्हारा स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकते।

शेयर की खूबसूरत पोस्ट

इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोनम कपूर ने लिखा, ‘हम तुम्हें सबसे अच्छे तरह से पालेंगे, दो दिल, जो एक साथ धड़केंगे, हर रास्ते पर एक साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो तुम्हे खूब सारा प्यार और साथ देगा। हम बेसब्री से तुम्हारे स्वागत का इंतजार कर रहे हैं।’

सोनम कपूर ने अपने पति के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तीन खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए शेयर की है। इस पोस्ट पर लाखों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तमाम सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending