Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी

Published

on

Loading

मुंबई। अक्षय कुमार के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय से अटकी फिल्म सूर्यवंशी जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 की वजह से इसकी रिलीज डेट टाल दी गई।

अब यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज देने को तैयार है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि उनकी फिल्म सूर्यवंशी 30 अप्रैल को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- हमने आप सभी से सिनेमा के दमदार एक्सपीरियंस का वादा किया था और वो वादा पूरा होगा। आखिरकार इंतजार खत्म होगा… आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी। #Sooryavanshi30thApril.”

बता दें कि फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह रोहित और अक्षय की एकसाथ पहली फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे। सूर्यवंशी में अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ अहम रोल में नजर आएंगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending