Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

खतना: हर मुस्लिम बच्चा जिस दर्द से गुज़रता है, उसके पीछे के तर्क आपको हिला देंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हर धर्म के कुछ अपने रीती रिवाज़ होते हैं। कई लोग इसे अच्छा मानते है तो कई लोग इसे सामाजिक रूप से अनफिट मानते हैं। लेकिन ये रिवाज़ धार्मिक मान्यताओं के चलते मानने सभी को पड़ते हैं। हम बात कर रहें हैं मुस्लिम सभ्यता के एक रिवाज़, ‘खतना’ के बारे में। इस संबंध में विवाद तब शुरू हुआ जब जर्मनी की एक अदालत ने खतना करने को बच्चों के शरीर के ऊपर जुल्म बताया। अदालत के इस फैसले का जबरदस्त विरोध हुआ।

मुस्लिम समाज में जब लड़का छोटा होता है तो उसके प्राइवेट पार्ट की ऊपरी परत को काट कर निकाल दिया जाता है। इसी प्रक्रिया को खतना कहते हैं। इसमें बच्चे को असहनीय दर्द होता है। खतने को लेकर पूरी दुनिया में एक जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। लेकिन अमेरिका के शिकागो शहर में हुई रिसर्च के मुताबिक खतना करने से बच्चों में कई प्रकार की बीमारियां कम हो जाती हैं। खतना करवाने के बाद पुरुषों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने का खतरा ना के बराबर हो जाता है। प्राइवेट पार्ट की आगे वाली चमड़ी के हट जाने से नमी खत्म हो जाती है। जिसके कारण वायरस को पनपने के लिए वातावरण नहीं मिल पाता।

सऊदी अरब जैसे देश में मुस्लिम महिलाओं का भी खतना होता है। एक रिपोर्ट में WHO ने कहा था कि मुस्लिम महिलाओं का खतना 3 तरह से किया जाता है। पहला प्राइवेट पार्ट का कुछ भाग काटकर निकाल कर, दूसरा प्राइवेट पार्ट की सिलाई कर और तीसरा प्राइवेट पार्ट को छेद कर।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending