Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उधार का प्लेन खराब होने के बाद इमरान खान हुए बेहाल, इस तरह लौटना पड़ा वापस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से उधार लिया गया प्लेन खराब होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने वतन आम आदमी की तरह लौटना पड़ा। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरान खान को कॉमर्शियल प्लेन से सफर करना पड़ा।

यूएन में भाषण देने के बाद शनिवार शाम इमरान खान को सऊदी अरब से उधारी में मिले जेट से वापस आना था। इमरान खान शनिवार शाम को न्यूयॉर्क के कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, वे विमान में सवार हुए, विमान ने उड़ान भी भर ली, लेकिन तत्काल इंजीनियरों को विमान में खराबी का पता चला। इसके बाद फ्लाइट को वापस ले आया गया।

तकनीकी खराबी की वजह से इमरान को घंटो एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, लेकिन बाद में पता चला कि विमान बनने में और ज्यादा समय लगेगा जिसके बाद पाकिस्तान की राजदूत मलिहा लोधी इमरान को रुजवेल्ट होटल ले गईं। इमरान अपने दौरे के दौरान इसी होटल में रुके थे।

इसके बाद करीब दो बजे इमरान अपनी टीम के साथ एक कॉमर्शियल प्लेन से रवाना हो गए। आपको बता दें कि अमेरिका जाने से पहले इमरान खान सऊदी अरब के दौरे पर थे इस दौरान वहां के क्राउन प्रिंस ने उन्हें अमेरिका जाने के लिए अपना जेट दे दिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending