Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

मेघालय में है दुनिया की सबसे लंबी गुफा, दिल थाम कर देखिये नज़ारे

Published

on

Loading

हाल ही में मेघालय में क्रेम पुरी नाम की दुनिया की सबसे लंबी बलुआ पत्थर गुफा की खोज की गई है। इसकी लंबाई 24.5 किमी है यानि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई का लगभग तीन गुना। खासी भाषा में ‘क्रेम’ का मतलब ‘गुफा’ है। यह गुफा मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मासिनराम क्षेत्र में स्थित लेटसोहम गांव के पास स्थित है।

हालांकि क्रेम पुरी गुफा की खोज 2016 में ही कर ली गई थी लेकिन इसकी लंबाई इसी साल नापी जा सकी है। मेघालय एडवेंचरर्स असोसिएशन (एमएए) को इस गुफा की लंबाई नापने में लगभग एक महीना लग गया। इस गुफा से 6.6-7.6 करोड़ साल पहले के डायनासोर के जीवाश्म भी मिले हैं। जिस डायनासोर के जीवाश्म की खोज की गई है वैज्ञानिकों के मुताबिक वह मांसभक्षी रहा होगा।

दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी बलुआ पत्थर की गुफा इस समय वेनेजुएला में है। यह 18.2 किलोमीटर लंबी है। मेघालय में लगभग 1650 गुफाएं  हैं। इनमें से लगभग 1000 को आंशिक या पूरे तौर पर खोजा जा चुका है। मेघालय में ही भारत की सबसे लंबी चूने पत्थर की गुफा भी है। 31 किलोमीटर लंबी यह गुफा जैंतियां के पहाड़ी इलाके में है।

क्रेम पुरी गुफा की खोज 2016 में ही कर ली गई थी

 

लेकिन इसकी लंबाई इसी साल नापी जा सकी है

 

 इसकी लंबाई लगभग 24.5 किमी है

 

 गुफा मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मासिनराम क्षेत्र में स्थित लेटसोहम गांव के पास स्थित है

 

खासी भाषा में ‘क्रेम’ का मतलब ‘गुफा’ है

 

मेघालय एडवेंचरर्स असोसिएशन (एमएए) को इस गुफा की लंबाई नापने में लगभग एक महीना लग गया

 

इस गुफा से 6.6-7.6 करोड़ साल पहले के डायनासोर के जीवाश्म भी मिले हैं

 

जिस डायनासोर के जीवाश्म की खोज की गई है वैज्ञानिकों के मुताबिक वह मांसभक्षी रहा होगा

                                                                                 

दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी बलुआ पत्थर की गुफा इस समय वेनेजुएला में है

 

वेनेजुएला की वह गुफा 18.2 किलोमीटर लंबी है।

 

मेघालय में लगभग 1650 गुफाएं  हैं

 

मेघालय में ही भारत की सबसे लंबी चूने पत्थर की गुफा भी है।

 

31 किलोमीटर लंबी चूने पत्थर की यह गुफा जैंतियां के पहाड़ी इलाके में है।

 

इस तरह दुनिया कि दो सबसे लम्बी गुफाएं भारत में हैं 

 

अब तक कुल 491  किलोमीटर लम्बी गुफाओं का सर्वे हो चुका है 

 

 

 

 

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending