Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

साऊदी अरब ने‌ दी कोवीशील्ड को मान्यता, भारतीयों के लिए देश में प्रवेश होगा आसान

Published

on

Loading

भारतीय यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। सऊदी अरब ने शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड को देश में प्रवेश के लिए कोविड वैक्सीन के रूप में मान्यता दे दी है। मान्यता और अनुमोदन के साथ, सऊदी ने पूरी तरह से वैक्सीनेटेड भारतीय यात्रियों को क्वारंटाइन से गुजरे बिना देश में प्रवेश करने की सुविधा प्रदान की।

भारतीय बिना क्वारंटाइन कर सकेंगे पर्यटन 

सऊदी से नवीनतम अनुमोदन के साथ, कोविशील्ड अब आठ अन्य स्वीकृत टीकों की सूची में शामिल हो गया है। अन्य टीकों के‌ नाम हैं फाइजर बायोएनटेक, कॉमिरनेटी, ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका, एसके बायोसाइंस, वैक्सजेवरिया, मॉडर्न, स्पाइकवैक्स और जॉनसन एंड जॉनसन।

सऊदी पर्यटन प्राधिकरण ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ‘जिन भारतीय यात्रियों को सऊदी द्वारा अनुमोदित टीकों का पूरी तरह से टीका लगाया गया है, वे बिना संस्थागत संगरोध के देश में प्रवेश कर सकते हैं।’

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending