Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

बिना एसी, कूलर के भी घर को रख सकते हैं ठंडा, अपनाएं ये तरीके

Published

on

Loading

गर्मियों की शुरुआत हो गई है। लोगों ने पंखे, एसी और कूलर रिपेयर करवाने शुरू कर दिये हैं। लेकिन आप अपने घर को बिना एसी और कूलर के भी घर को ठंडा रख सकते हैं। बस उसके लिए आपको ये कुछ तरीके अपनाने होंगे।

  1. घर की खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं और उन्हें बंद रखें। इनकी मदद से लगभग 30 प्रतिशत अनचाही गर्मी से बचा जा सकता है। ब्लैकआउट पर्दे लिए जा सकते हैं, ये घर को मिनिएचर ग्रीन हाउस होने से बचाते हैं और तापमान कम रखते हैं।
  2. जिन कमरों का इस्तेमार कम किया जाता है उन कमरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। किचन में काम करने के बाद उसका दरवाजा बंद कर दें। इससे थोड़ी देर भी एसी चलाने पर घर का तापमान देर तक ठंडा रहता है।
  3. कई घरों में खिड़कियां ऐसी दिशा में होती हैं कि हवा कम और धूप ज्यादा आती है। जिसकी वजह से घर में गर्मी और ज्यादा बढ़ जाती है। आपके घर में भी अगर खिड़की की दिशा कुछ ऐसी ही है तो उसे बदल दें। अगर खिड़कियां दक्षिण और पश्चिम दिशा में होंगी तो घर में धूप कम आएगी।
  4. अगर आपने अपने घर में तेज रोशनी वाली लाइट या फिर झूमर लगा रखा है तो उसे तुरंत बदल दें। इसकी जगह आप सीएफएल या फिर एलईडी बल्ब लगा सकते हैं। इसी तरह से घर की सजावट कर सकते हैं।
  5. टीवी, कंप्यूटर भी घर का तापमान बढ़ाते हैं। जब ये उपयोग में न हों तो इन्हे अनप्लग करना न भूलें। इससे बिजली भी बचेगी और घर का तापमान भी कम होगा।
  6. घर के तापमान पर ध्यान देने की बजाए अपने शरीर के तापमान पर भी ध्यान दें। अपने शरीर को तरावट दें वरना गर्मी से बचाव के सारे उपाय बेकार हैं। खूब पानी पिएं और कॉटन के कपड़े ही पहनें। रात में बिस्तर के पास ठंडे पानी का बाउल रख सकते हैं ताकि गर्मी ज्यादा महसूस होने पर उसमें पैर डुबोए जा सकें।

इस कूलर के आगे सब फेल, पूरे घर को अकेले करता है ठंडा

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending