मुख्य समाचार
5 फरवरी 2015 का राशिफल
मेष- आज दिन के आरंभ में आप थकान का अनुभव करेंगे। यदि आपका किसी से मनमुटाव चल रहा है तो स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। दिन के अंत में घर का आराम व अच्छा भोजन आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा।
वृषभ- दिन का आरंभ भागदौड़ व व्यस्तता के साथ होगा। दिन का दूसरा प्रहर आपको प्रसन्नता व सुकुन देगा। आप अपने अनुसार निर्णय ले पाएंगे। आप जिस समस्या से परेशान थे आप पाएंगे कि उस पर परेशान होना व्यर्थ था।
मिथुन- आज भाग्य आपके साथ अधिक नहीं रहेगा। कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके दृष्टिकोण में परिवर्तन हो सकता है व आप यथार्थवादी सोच अपना सकते हैं। आप कुछ नए कार्यों की योजना बना सकते हैं। अपनी योजना स्वयं तक रखें अथवा बहुत ही विश्वसनीय व्यक्ति के साथ ही बांटें।
कर्क- बीते हुए कल का प्रभाव आप आज भी महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपको निर्णय लेना पड़ सकता है। अपनी क्षमताओं का उचित ज्ञान होना आवश्यक है। आपकी योजना कितना सफल हो सकती है इस बात का भी ख्याल रखें।
सिंह- आप जो लक्ष्य पाना चाहते हैं, उसके लिए बनाई गई योजना को एकबार फिर ध्यानपूर्वक विचारें। धन के संबंधों में आपको दूसरों से सहायता प्राप्त हो सकती है। सहायता व दूसरों से विचार विमर्श करना ही हितकर रहेगा।
कन्या– यदि आप किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप अथवा किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श करना चाहते हैं तो दिन का दूसरा प्रहर सर्वोत्तम है। किसी दूरस्त परिचित अथवा मित्र से भेंट या वार्तालाप संभव है। आप स्थिति का भलीप्रकार मूल्यांकन कर सकेंगे।
तुला- आपकी सफलता काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपनी बात कितनी अच्छी तरह लोगों के सामने रखते हैं। अपनी समस्या का सामाधन करने के लिए दूसरे लोगों का मत जानना आवश्यक है। आपकी सभी जिज्ञासाएं शांत नहीं हो पाएंगी।
वृश्चिक- अपनी दिनचर्या में विशेष परिवर्तन न करें। बहुत अधिक कार्यों की योजना पहले से बनाएं। किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण बैठक दिन के दूसरे प्रहर में रखें। शांत दिमाग से निर्णय लेना श्रेयकर है। किसी प्रकार के तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें।
धनु- आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना चाहेंगे अथवा कार्य करना चाहेंगे। आपको एकसारता अथवा बंदिश पसंद नहीं है। दिन का दूसरा प्रहर आपके अनुरूप रहेगा। किसी भी प्रकार के लेन देन व निजि संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मकर- सुबह की व्यस्तता शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी। शाम का वक्त आप मित्रों व परिवार के साथ प्रसन्नता व आराम से व्यतीत करेंगे। स्वयं के लिए वक्त निकालें व मनपसंद कार्य करें।
कुंभ- काफी दिनों से चली आ रही समस्या का अंत होगा। किसी नए कार्य का आरंभ हो सकता है। अपना ध्यान महत्वपूर्ण कार्यों में लगाएं। अपने शुभचिन्तकों व मित्रों से सलाह लेना हितकर होगा।
मीन- प्रातः आप कार्यों को भली प्रकार अंजाम नहीं दे पाएंगे। दिन के समाप्त होने तक स्थिति में सुधार होगा। कुछ रूकावटों के बाद अंततः आप सफल होंगे। मार्ग में दुर्घटना से बचें।
नेशनल
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।
जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।
-
ऑटोमोबाइल2 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
नेशनल2 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
बिजनेस2 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो
-
प्रादेशिक2 days ago
बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत