Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

11 जनवरी 2015 का राशिफल

Published

on

Loading

मेष- आपको कार्य पूर्ण करने हेतु काफी प्रयत्न करने होगें। कुछ बाधाएं संम्भावित हैं। किसी अच्छी रणनीति का चयन करें इच्छित सफलता के लिए। धैर्य रखना होगा, सहकर्मियों के साथ नम्र रहें। कुछ अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना होगा। अपने जीवनसाथी की तरफ मित्रतापूर्ण रूख रखें। आपके पैरों में दर्द के कारण आपको अच्छी निद्रा लेने में कठिनाई होगी।

वृषभ- हर क्षेत्र में यह दिन अच्छा है। आप कुछ विचलित अनुभव करेगें। कार्य समय से पूर्ण करने की कोशिश करें। धन सम्बन्धित मामलोें में थोड़ी सतर्कता रखें। जीवनसाथी से मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध रखने का प्रयत्न करें। आपकी पीठ में दर्द हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रक्खें।

मिथुन- एक अच्छा दिन! आपका कार्य की तरफ समर्पण आपको सफलता दिलाएगा। आपको प्रश्ंसा प्राप्त होगी। धन के सम्बन्ध में अच्छा दिन। सेहत के सम्बन्ध में भी अच्छा दिन। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कर्क- एक काफी अच्छा दिन। आप अपने करीबी लोगों का जीत लेंगें। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते है। आपको सिर दर्द की परेशानी हो सकती है जिसके कारण कुछ असुविधा हो सकती है। आप समय से अपना कार्य पूर्ण कर लेंगें। आपको नए कार्य के अवसर भी प्राप्त होगें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप सेहत को लेकर सतर्क रहेंगें जो एक अच्छी बात है।

सिंह- जीवन को लेकर अध्यात्मिकता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कार्यो से पूर्ण संतुष्टि नहीं मिलेगी। अच्छी रणनीति बनायें। नकारात्मकता हटाने की व सकारात्मक कार्य करने का प्रयत्न करें। धन सम्बन्धित कार्याें में सचेत रहें। जीवनसाथी के प्रति नम्र व्यवहार रखें। आपको त्वचा सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। आपको गले में भी संक्रमण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या– कुछ वक्त मनोरंजन में व्यतीत करें। लोगों से बात करने में संयम रखें। धन के मामले में मिश्रित परिणाम मिलेंगें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कुछ धन जीवनसाथी की सेहत पर खर्च करना होगा परन्तु अधिक परेशानी नहीं हैं। अपने अंदर अध्यात्मिक सोच बढ़ाने का प्रयास करें।

तुला- अधिक खर्चों का सामना करना होगा। लाभ भी अधिक प्राप्‍त करने होगें। महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्‍छी रणनीति बनाऐं। धन कम व खर्चे अधिक होने से थोड़ा मानसिक कष्‍ट रहेगा। आपको अपने कार्यों के लिए प्रश्‍ंासा प्राप्‍त होगी। अपने जीवनसाथी की तरफ मैत्रीपूर्ण व्‍यवहार रखें। आपकी माता के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक- आप आत्‍मविश्‍वास में कमी का अनुभव करेंगें। कार्य की अधिकता के कारण कुछ ग‍लतियां हो सकती हैं। धन के सम्‍बन्‍ध में सावधानी आवश्‍यक है। कुछ खर्चें अचानक भी आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी अनबन होने की संभावना हैं। आपको अच्‍छी नींद लेने में परेशानी अनुभव हो सकती है तथा पैरों में कष्‍ट हो सकता है।

धनु-आप खुद को साबित कर सकते है। आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। संतुष्‍ट रहेंगें। प्रसन्‍नता अनुभव करेंगें। कार्य पूर्ण करने के लिए उचित मार्ग अपनाएं तो सफलता अवश्‍य प्राप्‍त होगी। धन सही प्रकार खर्च करें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्‍य नहीं रहेगा। बातों को अधिक तूल न दें। नेत्र व दंत में आप परेशानी अनुभव कर सकते हैं।

म‍कर- आप कुछ बैचेनी का अनुभव करेंगें। कुछ अच्‍छे परिणामों के लिए आपको अपनी सुख सुविधा का त्‍याग करना होगा। कार्य की अधि‍कता रहेगी। धन के सम्‍बन्‍ध में सतर्क रहें। घर की मरम्‍मत में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद रहेगा। जीवनसाथी के प्रति थोड़ा नम्र रहें। आप पेट संबधित समस्‍या का सामना करेंगें। गरिष्‍ट भोजन न करें अथवा अपाचन की समस्‍या हो सकती है।

कुंभ- प्रसन्‍नतापूर्वक दिन निकलेगा। महत्‍वपूर्ण निर्णय ले सकते है। भाग्‍य साथ देगा। ज्‍यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी। आप व्‍यस्‍तता का अनुभव करेंगें। शेयर मार्केट से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय व्‍यतीत होगा। आप कुछ वक्‍त मनोरंजन में व्‍यतीत कर स‍कते है। आप अपने अंदर ऊर्जा व शक्ति का अनुभव करेंगें।

मीन– आप स्‍वंय में सुधार हेतु कुछ निर्णय ले सकते हैं। आप कुछ नया सीख सकते हैं जो आपको प्रसन्‍नता देगा। आप अपनी जिम्‍मेदारी अच्‍छे से पूर्ण करेंगें। कार्यों के करने में सतर्कता रखें अथवा गलती हो सकती है। धन संबधी सभी कुछ अच्‍छा है। पारिवारिक समस्‍याओं को आपसी तालमेल से सुलझाएं। आप त्‍वचा संबधी परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। थकावट भी महसूस कर सकते हैं।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending