Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुप्रीम कोर्ट की सहारा प्रमुख को चेतावनी-पैसा नहीं आया तो जेल

Published

on

सुप्रीम कोर्ट, सहारा प्रमुख, सुब्रत राय, तिहाड़ जेल, एंबी वैली, सहारा प्रमुख सुब्रत राय

Loading

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 15 जून तक पैसा नहीं आया तो कोर्ट से सीधे तिहाड़ जेल भेज देंगे। साथ ही एंबी वैली भी नीलाम कर देंगे।

कोर्ट में पेशी के दौरान जज ने सहारा प्रमुख से पूछा कि क्या वे पैसा लौटाने को प्रतिबद्ध हैं? सहारा प्रमुख ने कहा कि वो पैसा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुप्रीम कोर्ट, सहारा प्रमुख, सुब्रत राय, तिहाड़ जेल, एंबी वैली, सहारा प्रमुख सुब्रत राय

सेबी ने कोर्ट को बताया कि सहारा को करीब 25 हजार करोड़ रुपये देने थे। इसमें से वह 12 हजार करोड़ रुपये जमा करा चुके हैं, जो ब्याज समेत 14 हजार करोड़ हो चुके हैं। अब भी 11 हजार 169 करोड़ रुपये बकाया हैं। सहारा की ओर से कहा गया कि वह पैसा लौटाना चाहते हैं।

एंबी वैली की नीलामी न की जाए क्योंकि उनके लिए यह एकमात्र आय का साधन है। इसका 40.40 फीसदी हिस्सा कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास है।

उल्लेखनीय है कि सहारा प्रमुख को जेल या बेल सुप्रीम कोर्ट को तय करना था। 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए थे। पिछली सुनवाई में यह कहते हुए कि ‘अब बहुत हो गया, सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की एंबी वैली को नीलाम करने का फैसला किया था।

महाराष्ट्र के लोनावाला में करीब 8000 एकड़ क्षेत्र में फैली एंबी वैली की कीमत करीब 39 हजार करोड़ रुपये है। तय समय के भीतर सहारा समूह की ओर से 5012 करोड़ रुपये सेबी के खाते में जमा नहीं कर पाने के कारण अदालत ने यह निर्णय लिया था।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending