Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वैष्णो देवी धाम को लेकर एनजीटी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रोका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। माता वैष्णो देवी धाम के लिए नया रास्ता खोलने के ऑर्डर पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। पिछले हफ्ते ही नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) ने मंदिर मैनेजमेंट बोर्ड को ऑर्डर दिया था कि 24 नवंबर से पैदल श्रद्धालुओं के लिए नया रास्ता खोलें और उनके लिए इलेक्ट्रिक कारें चलाई जाएं। इसके साथ ही एनजीटी ने मंदिर में रोजाना 50 हजार श्रद्धालुओं की लिमिट तय की थी।

सोमवार को जस्टिस मदन बी लोकूर और जस्टिस दीपक गुप्ता के दो सदस्यों वाले खंडपीठ ने एनजीटी के उस आदेश पर रोक लगाई जिसमें उसने वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए 24 नवबंर तक नया रास्ता खोलने को कहा था। कोर्ट ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पक्ष सुनने के बाद यह आदेश दिया।

बोर्ड की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा कि वैष्णो देवी गुफा के लिए दूसरे मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। यह अगले साल फरवरी में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस धर्म स्थल तक जाने के लिए पहले से ही दो मार्ग खुले हुए हैं और अब बोर्ड तीसरे मार्ग का निर्माण कर रहा है।

पीठ ने इसके साथ ही उस याचिकाकर्ता को नोटिस जारी किया जिसकी याचिका पर एनजीटी ने 13 नवंबर को नया मार्ग खोलने का निर्देश दिया था। एनजीटी ने यह भी कहा था कि नए मार्ग पर घोड़ों और खच्चरों को चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा हरित अधिकरण ने प्राधिकारियों को निर्देश दिया था कि अगर कोई भी व्यक्ति वैष्णो देवी गुफा की ओर जाने वाली सडक़ या बस अड्डे पर गंदगी फैलाता मिले तो उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया जाए।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending