Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में फिर ‘चलने लगा स्मॉग’, अफसरों ने पड़ोसियों पर फोड़ा ठीकरा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ‘स्मॉग’ चल रहा है। हवा की गुणवत्ता में सोमवार को अचानक गिरावट आई और यह ‘पुअर’ से ‘वेरी पुअर’ हो गई। अधिकारियों ने इसके संभावित कारणों में पड़ोसी राज्यों में पुआल जलाने में वृद्धि को बताया है।

तापमान में गिरावट आने और पंजाब व हरियाणा से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आने से राष्ट्रीय राजधानी व आसपास के इलाकों में लोगों के कुछ और दिनों तक विषाक्त हवा में सांस लेने की संभावना है। एनजीटी के आदेश के बावजूद पंजाब व हरियाणा में बीते तीन दिनों में पुआल जलाने में वृद्धि हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सदस्य सचिव ए. सुधाकर ने कहा, “पुआल जलाने के कारण क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने की संभावना है।” राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) के उपग्रह चित्रों में सोमवार को हरियाणा व पंजाब के अमृतसर, तरन तारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, भटिंडा, मोगा व कपूरथला जिलों में बीते दो दिनों में पुआल जलाने में वृद्धि को दिखाया गया है।

सुधाकर ने कहा, “दिल्ली की औसत हवा की गुणवत्ता कई कारणों से ‘पुअर’ से ‘वेरी पुअर’ के बीच कुछ दिनों तक बनी रहेगी।”

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में प्रदूषण ख़तरनाक स्तर तक पहुंच गया था। हालात इतने बदतर हो गए कि सरकार ने स्कूलों को कुछ दिन के लिए बंद करने का आदेश दे दिया साथ ही निर्माण कार्यों पर रोक से लेकर बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending